दिल्ली हाईकोर्ट में आज सीएम अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई होगी
(India) दिल्ली हाईकोर्ट में सीएम अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई होगी। इसमें उन्होंने दिल्ली शराब नीति से जुड़े भ्रष्टाचार केस में CBI की गिरफ्तारी को चुनौती दी है। इस याचिका को 1 जुलाई ही दायर किया गया है। याचिका की सुनवाई जस्टिस नीना बंसल कृष्णा की बेंच करेगी। याचिका में ट्रायल कोर्ट के 26 जून के आदेश को भी चुनौती दी गई है, जिसके तहत केजरीवाल को 3 दिनों की CBI की कस्टडी में भेज दिया गया था। इसके पहले 29 जून को दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट ने 29 जून को CBI की 14 दिन (12 जुलाई) की ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेजा था। शराब नीति केस में CBI केजरीवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़े मामले की जांच कर रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।