(India)
संसद सत्र के 7वें दिन की कार्यवाही जारी, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष खड़गे और सभापति धनखड़ के बीच तीखी बहस हुई। कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- सोनिया गांधी ने ही मुझे बनाया है। न रमेश मुझे बना सकते हैं, न आप बना सकते हैं, मुझे जनता ने बनाया है। इस पर उपाध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने कहा- मैं उस स्तर पर नहीं आना चाहता। आपको पता है कि आपको किसने बनाया है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे पर आरोप लगाते हुए कहा कि, आप हर बार चेयर का अपमान नहीं कर सकते। आप हर बार कुर्सी का अनादर नहीं कर सकते। आप अचानक खड़े होकर बिना समझे कुछ भी बोल देते हैं कि मैं क्या कह रहा हूँ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।