भोले बाबा के सत्संग के दौरान मची भगदड़, 100 से अधिक लोगों की मरने की आशंका
(India) उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ के गांव फुलराई में मंगलवार को सबसे बड़ा हादसा हुआ। गांव फुलराई में भोले बाबा का सत्संग चल रहा था। सूत्रों के मुताबिक़ बताया जाता है कि सत्संग खत्म होने के बाद जैसे ही भीड़ गांव फुलराई के सत्संग में से जाने लगी तो भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में महिलाएं और बच्चे बुरी तरह कुचले गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में लिखी गई खबर में 122 लोगों की मौत की बात सामने आई है। यह आंकड़ा अभी बढ़ सकता है। 150 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। वहीं सीएम योगी ने भी हादसे का शिकार होने का दावा किया है। कई की हालत गंभीर है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ बताया जा रहा है कि हाथरस के सीकराऊ सीएचसी में शवों की गिनती की। यहां 95 शव बिखरे पड़े हैं। इसके अलावा एटा के सीएमओ उमेश त्रिपाठी ने बताया- हाथरस से अब तक 27 शव एटा लाए जा चुके हैं। इनमें 25 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। एटा के सीएमओ ने कहा- शवों के पंचनामा की प्रक्रिया चल रही है। फिर पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। सत्संग में 20 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।