आखिर कौन हैं साकार विश्व हरि भोले बाबा: साकार हरि बाबा उर्फ भोले बाबा का असली नाम सूरज पाल सिंह है। यह बाबा कासगंज के पटियाली के रहने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक़ बताया जा रहा है कि करीब 17 साल पहले साकार विश्व हरि भोले बाबा ने पुलिस कांस्टेबल की नौकरी छोड़ दी और सत्संग करने लगे। नौकरी छोड़ने के बाद सूरज पाल ने अपना नाम बदलकर साकार हरि रख लिया। उनके अनुयायी उन्हें भोले बाबा कहकर पुकारते हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।