(India)
कांग्रेस नेता राहुल गांधी हाथरस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार से मिलने के लिए यूपी के अलीगढ़ पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। राहुल गांधी शुक्रवार सुबह दिल्ली से सड़क के रास्ते हाथरस के लिए रवाना हुए। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे, पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और दूसरे नेता थे। कांग्रेस नेता दिल्ली से सड़क मार्ग से रवाना होने के बाद सुबह करीब सवा सात बजे अलीगढ़ के पिलखना गांव पहुंचे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।