(India)
उत्तर प्रदेश के हाथरस मे हुई भगदड़ को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल हुई है | इस जनहित याचिका पर 8 जुलाई सोमवार को सुनवाई करने की मांग की गई है याचिकाकर्ता विशाल तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर इस मामले पर जल्द सुनवाई की मांग की है | बता दें हाथरस में नारायण साकार हरि के सत्संग में मची भगदड़ में 121 लोगों की जान चली गई थी और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए थे | जनहित याचिका मे 5 सदस्यीय एक्सपर्ट कमेटी से सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज की निगरानी में जांच कराने की बात भी कही गई है |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।