(India)
हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ के लिए उप-चुनाव 10 जुलाई को होंगे। ये सीटें फरवरी में हुए राज्यसभा चुनावों में तीन निर्दलीय विधायकों के बीजेपी के लिए वोटिंग करने, विधानसभा से इस्तीफा देने और बीजेपी में शामिल होने के बाद खाली हुई थीं। देहरा में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर को मैदान में उतारा है। वहीं बीजेपी ने विधानसभा से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुए निर्दलीय विधायकों में से एक होशियार सिंह को उम्मीदवार बनाया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।