(India)
बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को राज्य अध्यक्ष आर्मस्ट्रांग की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया।बीएसपी समर्थकों ने राजीव गांधी सरकारी अस्पताल के सामने प्रदर्शन किया। आर्मस्ट्रांग का पोस्टमॉर्टम यहीं चल रहा है।पुलिस अधिकारी ने कहा कि बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष के आर्मस्ट्रांग की हत्या के सिलसिले में कम से कम आठ संदिग्धों को हिरासत में लिया है।एडिशनल कमिश्नर(नॉर्थ) असरा गर्ग ने बताया कि पुलिस ने इस केस के लिए 10 टीमें गठित की हैं। बीएसपी के राज्य प्रमुख 52 साल के आर्मस्ट्रांग की शुक्रवार को उनके घर के पास छह लोगों ने हत्या कर दी। वे चेन्नई कॉर्पोरेशन की पूर्व पार्षद थे।बीएसपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने चेन्नई के पूनमल्ली हाई रोड पर राजीव गांधी सरकारी अस्पताल के बाहर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। वे आर्मस्ट्रांग की हत्या की सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। तमिलनाडु बीजेपी ने भी आर्मस्ट्रांग की मौत को लेकर राज्य की डीएमके सरकार पर सवाल उठाए हैं और कानून व्यवस्था पर निशाना साधा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।