(India)
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज दोपहर करीब 1 बजे अहमदाबाद पहुंचे थे लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के पहुंचने से पहले ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला भी जलाया | साथ ही साथ राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा ने भगवान का इस्तेमाल करने की कोशिश की, लेकिन अयोध्या से INDIA कैंडिडेट जीता | और उन्होंने यह भी कहा था कि जब अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन हुआ तो मैं सोच रहा था कि मोदी ने राम मंदिर का उद्घाटन किया, उसमें अंबानी और अडानी दिखाई दिए, लेकिन कोई गरीब नहीं दिखाई दिया। मुझे बहुत दुख हुआ।क्या लोकसभा के चुनाव से पहले आप सोच सकते थे कि अयोध्या में बीजेपी हार जाएगी? क्या आप सोच सकते थे कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इतनी मुश्किल से चुनाव जीत पाएंगे? इसलिए अगर गुजरात के युवा,मातृशक्ति, और पितातुल्य बुजुर्ग बिना डरे लड़ेंगे तो बीजेपी हार जाएगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।