इसके साथ ही असम के 29 जिलों में बारिश और बाढ़ की वजह से 23 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। असम के 27 जिलों में 577 रिलीफ कैंप बनाए गए हैं। इसमें 5 लाख से ज्यादा लोग रह रहे हैं। काजीरंगा नेशनल पार्क में भी 15 लाख से ज्यादा जानवर प्रभावित हुए हैं। 6 गैंडो समेत 114 जानवरों की मौत हो चुकी है। वहीं युपी में 24 घंटे में बारिश से संबंधित घटनाओं में 13 लोगों की मौत हो गई है। रिलीफ डिपार्टमेंट के मुताबिक दो लोगों की मौत बिजली गिरने से, एक व्यक्ति की मौत डूबने से, जबकि तीन लोगों की मौत बारिश संबंधित घटनाओं में हुई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।