दिल्ली पुलिस ने रविवार को महुआ मोइत्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया
(India) दिल्ली पुलिस ने रविवार को टीएमसी की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महुआ मोइत्रा पर एनसीडब्ल्यू प्रमुख रेखा शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप है। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने अपनी अध्यक्ष रेखा शर्मा के खिलाफ मोइत्रा द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणी का स्वत: संज्ञान लिया था और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। टीएमसी नेता ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के बारे में लिखा था कि "वह अपने बॉस का पजामा पकड़ने में बहुत व्यस्त हैं।" हालांकि, बाद में मोइत्रा ने पोस्ट हटा दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।