कठुआ में सेना के वाहन पर आतंकी हमला, 5 जवान शहीद
(India) जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सेना के वाहन पर आतंकी हमला, 5 जवान शहीद, जबकि पांच घायल। आतंकियों की तलाश के लिए सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है। इस बीच सूत्रों से पता चला है कि आतंकियों ने इस हमले को अंजाम देने से पहले इलाके की रेकी की थी। आतंकियों ने सेना के वाहन पर हमला किया। इस दौरान आतंकियों ने ग्रेनेड भी फेंके। 5 जवान शहीद, जबकि पांच के घायल होने की खबर है। घायल जवानों का इलाज सेना के अस्पताल में चल रहा है। सेना के पैरा कमांडो (एसपीएल फोर्स) को कठुआ के सुदूर मचिंदी-मल्हार इलाके में हवाई मार्ग से उतारा गया और जवाबी कार्रवाई में तैनात किया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।