बेंगलुरु की स्पेशल कोर्ट ने मंगलवार को JDS एमएलसी सूरज रेवन्ना की जमानत याचिका खारिज
(India) बेंगलुरु की स्पेशल कोर्ट ने मंगलवार को JDS एमएलसी सूरज रेवन्ना की जमानत याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने पहले अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। सूरज रेवन्ना होलेनरसिपुरा के विधायक एच डी रेवन्ना के बेटे और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के पोते हैं। सूरज की याचिका के खिलाफ स्पेशल पब्लिक प्रोसीक्यूटर ने कोर्ट से कहा था कि आरोपी ताकतवर है। उसके खिलाफ पुख्ता सबूत हैं। उसे जमानत देने से इस मामले में मौजूद सबूत नष्ट हो सकते हैं। गौरतलब है कि सूरज के छोटे भाई जेडीएस के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना भी कई महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में कस्टडी में हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।