प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रिया पहुंचे - एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत किया
(India) प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रिया पहुंचे - एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनका स्वागत किया । इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी एयरपोर्ट से होटल रिट्ज-कार्लटन पहुंचे। होटल पहुंचकर उन्होंने भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात की। यहां उनके स्वागत में वंदे मातरम की धुन बजाई गई। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी राजकीय रात्रिभोज के लिए ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर से मिलने गए। बुधवार को दोनों देशों के बीच व्यापार पर चर्चा होगी। वे ऑस्ट्रियाई राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेले से भी मिलेंगे। मोदी 41 साल बाद ऑस्ट्रिया की यात्रा करने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं। इससे पहले इंदिरा गांधी 1983 में ऑस्ट्रिया गई थीं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।