(India)
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम 'नीट-2024' से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के लिए 18 जुलाई की तारीख तय की।वकील धीरज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की सुनवाई लंच के बाद होनी थी, लेकिन दूसरे हाफ में बेंच के मौजूद न रहने की वजह से सुनवाई 18 जुलाई तक के लिए टाल कदी गई है। आठ जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि नीट 2024 की परीक्षा में नियमों का "उल्लंघन" हुआ है। अगर पूरी प्रक्रिया प्रभावित होती है, तो दोबारा परीक्षा का आदेश दिया जा सकता है। इसने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) और सीबीआई से पेपर लीक के समय और तरीके के साथ-साथ गलत काम करने वालों की संख्या समेत दूसरी जानकारी मांगी है, ताकि ये पता चल सके कि इसका कितना असर हुआ है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।