(India)
शराब नीति घोटाले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजीव खन्ना ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल पहले ही 90 दिन की सजा काट चुके हैं। साथ हि साथ हम निर्देश देते हैं कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत पर रिहा किया जाएगा। गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद थे। फिर सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 10 मई को लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए 21 दिन की अंतरिम जमानत दे दी। केजरीवाल की जमानत अवधि 2 जून को खत्म हो गई और उन्होंने सरेंडर कर दिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।