(India)
दिल्ली शराब नीति में भ्रष्टाचार से जुड़े CBI केस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी। इस मामले में 2 जुलाई पिछली सुनवाई हुई थी। तब जस्टिस नीना बंसल कृष्णा ने CBI को नोटिस जारी कर 7 दिन में जवाब मांगा था। केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट में 1 जुलाई को याचिका दाखिल की गई थी। उन्होंने CBI की गिरफ्तारी और राउज एवेन्यू कोर्ट के 26 जून के उस आदेश को भी चुनौती दी है, जिसके तहत उनको 3 दिन के लिए CBI की रिमांड पर भेजा गया था। फिलहाल, इस मामले में केजरीवाल 25 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।