उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने राष्ट्रीय खेलों को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की
(India) उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने विधानसभा भवन में खेल विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय खेलों को लेकर बैठक की.... बैठक के दौरान खेल मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार पहाड़ी जनपदों में भी राष्ट्रीय खेलों के आयोजन हेतु व्यवस्था करने के क्रम में पिथौरागढ़ में बाॅक्सिंग तथा टिहरी झील में वॉटर स्पोर्ट्स का आयोजन किया जाएगा...खेल मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय खेलों के मद्देनजर किये जाने वाले पीएमयू की टेंडर प्रक्रिया तथा अन्य कार्यों को तय समय पर पूरा किया जाए और जिस तरीके से पिछले वर्ष जी-20 तथा इन्वेस्टर समिट हुए उसी तरह ही राष्ट्रीय खेलों का भी सफल आयोजन कराने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है....साथ ही कहा कि विभाग द्वारा बरसात को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया गया है कि राज्य में होने वाले राज्य स्तरीय खेलों का आयोजन न कराते हुए राष्ट्रीय खेलों में भाग ले रहे खिलाड़ियों हेतु विशेष कैम्प का आयोजन किया जायेगा ....।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।