(India)
तमिलनाडु बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रांग (52) की हत्या के मामले में पुलिस ने बीजेपी की महिला पदाधिकारी अंजलाई को गिरफ्तार किया है। उत्तरी चेन्नई महिला मोर्चा की पदाधिकारी अंजलाई पर आर्मस्ट्रांग की हत्या में शामिल हमलावरों में से एक को 10 लाख रुपये देने का आरोप है। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रांग की हत्या के मामले में पुलिस ने अब तक कुल 15 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक 33 वर्षीय के. थिरुवेंगदम को पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में मार गिराया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।