(India)
देवों के देव महादेव कहे जाने वाले भगवान शिव का प्रिय महीना सावन आज से शुरू हो गया है । आज सावन का पहला सोमवार है। इस बार सावन का पवित्र महीना 22 जुलाई शुरू हो गया है, और 19 अगस्त को समाप्त होगा। इस बार श्रावण मास में पांच सोमवार पड़ेंगे। श्रावण मास का शुभारंभ भी सोमवार से हो रहा है और समापन भी सोमवार के दिन ही होगा। सावन में 72 साल बाद यह दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। इससे पहले ऐसा दुर्लभ योग 72 वर्ष पहले 27 जुलाई 1953 को बना था। सावन के पहले सोमवार को छोटी काशी कहे जाने वाले जयपुर के मंदिरों और शिवालयों में बम भोले की गूंज हर तरफ सुनाई दे रही है। शहर के प्रमुख शिवालय ताड़केश्वर महादेव मंदिर में भी सुबह से शिव भक्तों की खासी भीड़ है। भगवान शिव के दर्शन और अभिषेक करने के लिए शिवभक्त हाथों में दूध ,बेलपत्र, बेर, धतूरा, भांग पुष्प चढ़ाने के लिए पहुँच रहे है। शिवालयों में भक्त भगवान भोले की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना कर रहे है। वहीं इस मौके पर मंदिरों में विशेष झांकी भी सजाई गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।