CM नीतीश को बड़ा झटका, बिहार को नहीं मिलेगा विशेष राज्य का दर्जा
(India) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को केंद्र सरकार से लगा बड़ा झटका । विशेष राज्य के दर्जे पर बिहार को लोकसभा में मिला सीधा जवाब, जेडीयू ने उठाया था सवाल | दरअसल, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग पर दिल्ली से बड़ा अपडेट आया है। लोकसभा में बजट सत्र के दौरान केंद्र सरकार की ओर से वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बड़ा बयान दिया है । केंद्र सरकार की ओर से जवाब देते हुए वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देना संभव नहीं है। केंद्र सरकार के जवाब से नाखुश, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने जताई चिंता | कहा वर्तमान सरकार से यह उम्मीद नहीं थी |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।