(India)
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने केंद्रीय बजट 2024 में युवाओं को रोजगार के लिहाज से इंटर्नशिप स्कीम का ऐलान कर दिया है। इस योजना के तहत देश की टॉप पांच सौ कंपनियों में पांच साल में एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप का मौका मिलेगा। बजट में इंटर्नशिप स्कैल का लॉन्च, एक करोड़ युवाओं को मिलेगा इंटर्नशिप का मौका, देश के टॉप 500 इंटर्नशिप में हर महीने मिलेगी पांच हजार रुपये का स्टाइपेंड | इंटर्नशिप करने वाले युवाओं को वजीफा देने से काम करने का अनुभव मिलेगा। इसके अलावा इंटर्नशिप कराने वाली कंपनी ट्रेनिंग का खर्च भी उठाएगी। इन खर्चों का 10% हिस्सा कंपनी के कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी अंशदान के जरिए जमा किया जाएगा। यह सब कंपनी अधिनियम 2013 की धारा 135 के तहत अनिवार्य है।इंटर्नशिप योजना के विशेष पहलू,कंपनी सीएसआर के तहत 10% खर्च वहन करेगी | कंपनी अधिनियम 2013 की धारा 135 के तहत अनिवार्य | इस योजना के जरिए सरकार को अगले पांच सालों में चार करोड़ से ज्यादा नौकरियां पैदा करने का मौका मिलेगा। सरकार की यह योजना बेरोजगारी कम करने और युवाओं में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए काफी अहम साबित हो सकती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।