(India)
कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ 26 जुलाई को मनाई जाएगी। इस दिन 1999 के युद्ध में भारत ने पाकिस्तानी सेना को धूल चटाई थी। जो करीब 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई को खत्म हुआ और भारत को इसमें जीत मिली। कारगिल विजय दिवस युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। भारतीय सेना में पोर्टर के पद पर कार्यरत रोहतक निवासी नायक जयबीर सिंह युद्ध की उस कहानी को आज भी नहीं भूले हैं।कारगिल विजय दिवस: रोहतक के रिटायर जवान जयबीर सिंह ने जंग की यादें ताजा कीं | "मुझे वो समय याद आता है तो मेरा शरीर सिहर उठता है। जब मैं कारगिल को याद करता हूँ, जहाँ हमारे साथी शहीद हुए थे, वहाँ का दृश्य हर किसी के दिल को झकझोर देता है। हम तो दुखी थे ही, लेकिन हमारे बाद आने वाले लोग उससे भी ज़्यादा दुखी थे। वो ऐसा मंज़र था कि हमें सफ़लता कम और क्षति ज़्यादा मिल रही थी।"जयबीर को पाकिस्तानी सेना की भीषण तोपों की गोलाबारी के बीच कारगिल में अग्रिम मोर्चे पर तैनात सैनिकों तक जरूरी सामान, राशन, हथियार और गोला-बारूद पहुंचाने का काम सौंपा गया था। उनकी पत्नी शकुंतला बताती हैं कि उन दिनों युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की खबर सुनकर उन्हें बहुत दुख होता था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।