दिल्ली का शराब नीति मामला: केजरीवाल की न्यायिक हिरासत आज होगी खत्म
(India) दिल्ली शराब नीति से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल की गुरुवार (25 जुलाई) को CBI की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही है। 12 जुलाई को केजरीवाल की न्यायिक हिरासत बढ़ाई गई थी। कोर्ट ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मामले पर सुनवाई की थी। केजरीवाल भी कोर्ट में पेश हुए थे।इससे पहले 17 जुलाई को दिल्ली हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की CBI की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका और अंतरिम जमानत की याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रखा था। करीब ढाई घंटे तक चली बहस के बाद कोर्ट ने कहा था कि जमानत याचिका पर सुनवाई 29 जुलाई को करेंगे। शराब नीति मामले में ईडी ने दाखिल की सातवीं पूरक चार्जशीट 9 जुलाई को ईडी ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सातवीं पूरक चार्जशीट पेश की। 208 पन्नों की इस चार्जशीट में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को इस मामले का मास्टरमाइंड और साजिशकर्ता बताया गया है। चार्जशीट में कहा गया है कि घोटाले से मिले पैसे को आम आदमी पार्टी पर खर्च किया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।