(India)
कारगिल विजय दिवस की आज 25वीं वर्षगांठ है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लद्दाख के कारगिल स्थित द्रास में कारगिल वॉर मेमोरियल में आयोजित रजत जयंती कार्यक्रम में शामिल है। द्रास में कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती के मौके पर 24 से 26 जुलाई तक कार्यक्रम हो रहे हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने 2022 में सैनिकों के साथ कारगिल में दिवाली मनाई थी। 26 जुलाई 1999 को भारत ने पाकिस्तान के सैनिकों को हराकर कारगिल की लड़ाई जीती थी। तभी से इस दिन को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। 84 दिनों तक चले इस युद्ध में भारतीय सेना के 527 जवान शहीद हुए थे, जबकि 1,363 घायल हुए थे। वहीं पाकिस्तान के 400 से अधिक सैनिक मारे गए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।