कांग्रेस नेता राहुल गांधी: मानहानि मामले में सुलतानपुर की अदालत में पेश हुए,सुनवाई 12 अगस्त तक टली
(India) राहुल शुक्रवार सुबह सुल्तानपुर पहुंचे और यहां एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए, जहां उनका बयान दर्ज किया गया। विशेष न्यायाधीश शुभम वर्मा ने राहुल को मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए 26 जुलाई को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया था। अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 12 अगस्त तय की है। स्थानीय भाजपा नेता विजय मिश्रा ने 4 अगस्त 2018 को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर 2018 में बेंगलुरु में तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष और वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए मानहानि का मुकदमा दायर किया था। अदालत ने इस मामले में राहुल को 20 फरवरी को जमानत दे दी थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।