(India)
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण शनिवार को भारी भूस्खलन हुआ। इससे सड़कों पर लंबा जाम लग गया। सोनप्रयाग में यह हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ, जिसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से लोग डरे हुए हैं। भूस्खलन के कारण कई घर जमींदोज हो गए हैं, जबकि कई घर हवा में लटके नजर आ रहे हैं। मलबा और बोल्डर गिरने से कई संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। वहीं, भारी बारिश के कारण नाले और नदियां ने भरी उफान।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।