(India)
पूर्व राष्ट्रपति ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के परिवार ने शनिवार को महान वैज्ञानिक को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।ये स्मारक रामेश्वरम के पेइकरुम्बु में है और इसका उद्घाटन 2017 में पीएम मोदी ने किया था।15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में जन्मे कलाम का निधन 2015 में मेघालय के शिलांग में हुआ था।अब्दुल कलाम 2002 से 2007 तक भारत के राष्ट्रपति रहे। 27 जुलाई को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम (अबुल पाकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम) की पुण्यतिथि के रूप में मनाया जाता है। डॉ. कलाम को मिसाइल मैन, भारतीय मिसाइल कार्यक्रम के जनक, जनता के राष्ट्रपति के रूप में भी जाना जाता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।