दिल्ली IAS कोचिंग घटना- मामला हाईकोर्ट पहुंचा
(India) दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में भारी बारिश के बाद राव आईएएस कोचिंग सेंटर की बिल्डिंग के बेसमेंट में पानी भर जाने से तीन छात्रों की मौत हो गई। तीनों छात्र सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि तीनों के शव बेसमेंट से बरामद कर लिए गए हैं। उनकी पहचान भी हो गई है।
अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि बेसमेंट में लाइब्रेरी थी, जहां करीब 30-35 छात्र मौजूद थे। उन्होंने बताया कि बेसमेंट में बड़ी मात्रा में पानी भर गया था और फंसे हुए छात्रों को बाहर निकालने के लिए रस्सियों का इस्तेमाल किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब कोचिंग सेंटर में पानी भर गया तो वहां रखा फर्नीचर तैरने लगा, जिससे बचाव अभियान में दिक्कतें आईं। दिल्ली के आरएयू की आईएएस कोचिंग में हुए हादसे में तीन छात्रों की मौत के बाद छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए छात्रों ने करोल बाग मेट्रो स्टेशन के नीचे सड़क जाम कर दी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।