कोचिंग हादसे के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना, कहा ये सरकार बुलडोजर चलाएगी या नहीं
(India) दिल्ली के कोचिंग सेंटर में हुई घटना पर संसद में चर्चा हुई | बीजेपी से लेकर कांग्रेस तक, सभी ने इस मामले में आम आदमी पार्टी को घेरा | बीजेपी ने इस घटना के लिए आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया. बीजेपी की नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज ने इस घटना के लिए दिल्ली सरकार को जिम्मेदार ठहराया | अखिलेश यादव ने कोचिंग हादसे का मुद्दा पर सरकार पर साधा निशाना, कहा- ये सरकार बुलडोजर चलाएगी या नहीं' | सपा प्रमुख ने कहा कि यह बहुत गंभीर समस्या है, जो घटना हुई है वह बहुत ही दर्दनाक घटना है, यूपीएससी के छात्र तैयारी कर रहे हैं, आखिर योजना बनाने और एनओसी देने की जिम्मेदारी अधिकारियों की है, जिम्मेदार अधिकारियों पर क्या कार्रवाई हो रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि यह सिर्फ एक मुद्दा नहीं है, अवैध बिल्डिंग, हम यूपी से देख रहे हैं कि जहां भी अवैध बिल्डिंग बनती हैं, वहां बुलडोजर चलता है, क्या सरकार यहां बुलडोजर चलाएगी |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।