राहुल गांधी ने कहा- 6 लोगों ने देश को चक्रव्यूह में फंसाया, लोकसभा में अभिमन्यु का जिक्र किया
(India) राहुल गांधी ने बजट पर चर्चा के दौरान मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा | राहुल गांधी ने कहा, 6 लोगों ने अभिमन्यु को चक्रव्यूह में फंसाकर मारा था | आज भी देश में ऐसा ही चक्रव्यूह तैयार किया जा रहा है | लोकसभा में बजट पर चर्चा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हिस्सा लिया। इस दौरान राहुल गांधी ने महाभारत का जिक्र करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा, हजारों साल पहले हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अभिमन्यु को चक्रव्यूह में 6 लोगों ने मार डाला था। चक्रव्यूह के अंदर भय और हिंसा होती है और अभिमन्यु को चक्रव्यूह में फंसाकर 6 लोगों ने मार डाला था। राहुल गांधी ने कहा, जाति जनगणना से टूटेगा यह चक्रव्यूह
साथ ही साथ उन्होंने कहा कि ये चक्रव्यूह करोड़ों लोगों को नुकसान पहुँचा रहा है। हम इसे तोड़ने जा रहे हैं। जाति जनगणना के ज़रिए। हम इसे इस सदन में पास करेंगे। जाति जनगणना से ये चक्रव्यूह टूटेगा। हम इस काम को पूरी ताकत से करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।