(India)
वायनाड में सोमवार रात 2 बजे के बाद 4 घंटे के अंदर 4 भूस्खलन हुए। यहां दूसरे दिन भी शवों को छानने का काम जारी है। केरल के वायनाड में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 165 हो गई है। 131 लोग अस्पताल में हैं, जबकि 220 लोग लापता बताए जा रहे हैं। मौसम विभाग ने वायनाड में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट और पड़ोसी मलप्पुरम, कोझिकोड और कन्नूर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के कारण बचाव कार्य प्रभावित हो सकते हैं। साथ ही साथ लोगों को तेजी से निकालने के लिए सुलूर स्थित वायुसेना स्टेशन से दो हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा नौसेना की रिवर क्रॉसिंग टीम भी बचाव कार्य में जुटी हुई है। मुख्यमंत्री विजयन के ओएसडी एस कार्तिकेयन को सभी बचाव एजेंसियों के बीच समन्वय का काम सौंपा गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।