मध्य प्रदेश में डायरिया का प्रकोप, तीन जिले में 17 लोगों की मौत
(India) मध्य प्रदेश में जबलपुर डिवीजन के तीन जिलों में डायरिया से 17 लोगों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को स्वास्थ्य अधिकारी ने ये जानकारी दी। रीजनल हेल्थ डायरेक्टर संजय डी. मिश्रा ने पीटीआई वीडियो को बताया कि डायरिया से कुल 800 लोग बीमार हुए हैं। इन 17 मौत में से जबलपुर और मंडला जिलों में छह-छह मौत हुई हैं, जबकि पांच मौत डिंडोरी जिले में हुई हैं। "यहां अब तक लगभग 239 मरीज आ चुके हैं डायरिया के। जिसमें से तीन लोगों की मृत्यु हुई है और बाकी सभी की हालत स्थिर है। अभी वर्तमान में हर दिन कम होते जा रहे हैं मरीज। आज जैसे 21 मरीज आए हैं। सारे स्टेबल हैं। इनको हमने भर्ती करके उपचार दिया और फिर डिस्चार्ज किया।"))

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।