वायनाड भूस्खलन: सेना ने 16 घंटे में बनाया 190 फीट लंबा बेली ब्रिज,भीषण आपदा में सेना पूरे दम-खम के साथ राहत और बचाव काम में जुटी
(India) केरल के वायनाड में आई भीषण आपदा में सेना पूरे दम-खम के साथ राहत और बचाव काम में जुटी है। इसी सिलसिले में सेना ने संपर्क मार्गों को जोड़ने के लिए रिकॉर्ड 16 घंटे में 190 फीट लंबा बेली ब्रिज तैयार किया है।

बेली ब्रिज को सेना के मद्रास इंजीनियरिंग ग्रुप एंड सेंटर ने बनाया है। 144 सदस्यों के ग्रुप में इकलौती महिला मेजर सीता अशोक सेल्के भी थीं। उन्हें टीम का हिस्सा होने पर गर्व है।

महाराष्ट्र के अहमदनगर के गाडिलगांव की रहने वाली मेजर सीता ने ब्रिज के बनाने में शामिल पूरी टीम की तारीफ की।

मेजर सीता के मुताबिक, बेली ब्रिज बनाने के दौरान तेज बारिश के साथ कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा था।

बेली ब्रिज वायनाड जिले के मुंडक्कई और चूरलमाला के सबसे ज्यादा भूस्खलन प्रभावित इलाकों को जोड़ने में मदद करेगा। ये ब्रिज इरुवाझिंजियापुझा नदी पर बनाया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।