(India)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दो दिन के दौरे पर अयोध्या जाएंगे। सीएम योगी मंगलवार सुबह सबसे पहले हनुमानगढ़ी और फिर राम लला के दर्शन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री अयोध्या में विकास परियोजनाओं और कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। सीएम योगी सर्किट हाउस में बीजेपी पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। बुधवार को सीएम योगी ब्रह्मलीन परमहंस रामचंद्र दास महाराज के समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे दिगंबर अखाड़े में संत की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और भंडारा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इन कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री अयोध्या से अंबेडकर नगर के लिए रवाना होंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।