(India)
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को रात भर कांग्रेस विधायकों का धरना जारी रहा। कांग्रेस विधायक स्पीकर के फैसले से नाराज हैं। दरअसल, अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर को सदन से सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद कांग्रेस विधायक भड़क गए और मुकेश भाकर को बाहर निकालने आए मार्शलों से भिड़ गए। हंगामे के बाद नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में विपक्ष के विधायकों ने धरना दिया और सदन में ही चादर पर बैठकर रात गुजारी। विरोध प्रदर्शन के दौरान विधायकों ने भजन भी गया। विधायकों को बिस्तर की व्यवस्था के साथ-साथ टिफिन बॉक्स में खाना भेजा गया। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया। बता दें, सदन में उस वक्त हंगामा मच गया जब नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सीआरपीसी के तहत सरकारी वकीलों की नियुक्ति का मुद्दा उठाया और सरकार से इस मामले पर जवाब मांगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।