अनंतनाग में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने शुरू की फायरिंग
(India) जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग के बाद किश्तवाड़ में 11 अगस्त यानी रविवार को सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबित अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह किश्तवाड़ जिले के जंगल में आतंकियों के होने की सूचना मिली थी। सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी फिर, सेना ने भी काउंटर फायरिंग शुरू की। आपको बता दे की पैरामिलिट्री फोर्सेज और पुलिस नौनट्टा, नागेनी पेयास और आसपास के इलाकों में ऑपरेशन चला रही है। एक दिन पहले यानी शनिवार को अनंतनाग के कोकरनाग में आतंकियों की फायरिंग से हवलदार दीपक कुमार यादव और लांस नायक प्रवीण शर्मा शहीद हो गए थे। वहीं अब तक 3 जवान और 2 नागरिक घायल हुए थे। इनमें से एक नागरिक की आज अस्पताल में मौत हो गई। यहां भी सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।