Kolkata Doctor Rape-दिल्ली से लेकर पश्चिम बंगाल तक प्रदर्शन,सीबीआई से इंसाफ मांगने के लिए पैदल मार्च करेंगी ममता
(India) कोलकाता रेप पीड़िता के समर्थन में देशभर में आक्रोश है जिसके चलते अलग अलग राज्यों में विरोध प्रदर्शन जारी है , इसके अंतर्गत दिल्ली में राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जूनियर डॉक्टर्स ने विरोध प्रदर्शन किया है और पीड़िता को न्याय देने की मांग की है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी पीड़िता को न्याय दिलाने और सीबीआई से जल्द से जल्द जांच पूरी करने की मांग को लेकर आज शाम को चार बजे मौलाली इलाके से धर्मतल्ला तक पैदल मार्च करेंगी.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।