कोलकाता डॉक्टर बलात्कार-हत्या मामला- कई जगहों पर हड़ताल खत्म
(India) कोलकाता में डॉक्टर की बलात्कार-हत्या के खिलाफ देश भर में डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन अभी जारी है। कोलकाता में डॉक्टर शुक्रवार (23 अगस्त) को 15वें दिन भी हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने हड़ताल खत्म करने के सुप्रीम कोर्ट के अनुरोध को मानने से इनकार कर दिया है। हालांकि कई जगहों पर हड़ताल खत्म कर दी गयी है |
कोलकाता में डॉक्टरों का कहना है कि हम काम पर नहीं लौटेंगे क्योंकि हमें अभी तक न्याय नहीं मिला है। सुप्रीम कोर्ट ने न्याय वाले हिस्से को टाल दिया है। हम यह नहीं भूलेंगे कि मुख्य लक्ष्य हमारी बहन को न्याय दिलाना है। मेडिकल कॉलेज के पूर्व उपाधीक्षक अख्तर अली ने कलकत्ता हाईकोर्ट में पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के खिलाफ ईडी जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि घोष के कार्यकाल में कई वित्तीय अनियमितताएं हुई हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।