(India)
कोलकाता बलात्कार-हत्या मामले के मुख्य आरोपी संजय रॉय ने पॉलीग्राफ टेस्ट में अपना अपराध कबूल कर लिया | रेप-मर्डर केस के मुख्य आरोपी संजय ने पॉलीग्राफ टेस्ट में अपना गुनाह कबूल कर लिया है। मुख्य आरोपी संजय रॉय ने बताया कि उसने ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने से पहले वह रेड लाइट एरिया गया था। उसने रास्ते में एक लड़की को छेड़ा और उसके साथ भी रेप किया। प्रेसिडेंसी जेल में सीबीआई की टीम और विशेषज्ञों ने उन्हें झूठ पकड़ने वाली मशीन का सामना कराया है | संजय के वकील का कहना है कि वह पॉलीग्राफ टेस्ट करवाने के लिए इसलिए राजी हुए क्योंकि उन्होंने कुछ किया ही नहीं है। हालांकि, पुलिस की तरफ से ऐसी खबरें आई थीं कि उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और फांसी लगाने की बात कह रहे हैं, लेकिन उनके वकील पुलिस के दावे को खारिज कर रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।