दिल्ली शराब नीति घोटाले में बीआरएस नेता के कविता को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली
(India) सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश को खारिज कर दिया है जिसमें हाई कोर्ट ने के कविता की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने के कविता को दोनों मामलों में इस शर्त पर जमानत देने का निर्देश दिया है कि वह 10-10 लाख रुपये का बेल बॉन्ड भरें और गवाहों से छेड़छाड़ न करें और गवाहों को प्रभावित न करें। साथ ही साथ ज़मानत का आदेश देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और ईडी को फटकार भी लगाई और उनकी जांच के तरीके पर सवाल उठाए।बीआरएस से एमएलसी के कविता 15 मार्च से पुलिस हिरासत में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश को खारिज कर दिया है जिसमें हाई कोर्ट ने के कविता की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने के कविता को दोनों मामलों में इस शर्त पर जमानत देने का निर्देश दिया है कि वह 10-10 लाख रुपये का बेल बॉन्ड भरें और गवाहों से छेड़छाड़ न करें और गवाहों को प्रभावित न करें।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।