(India)
कोलकाता रेप-हत्या मामला: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 8-9 अगस्त की रात 31 वर्षीय प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बयान, घटना से दुखी और डरी हुई हूं | साथ ही साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि बहुत हो गया। कोई भी सभ्य समाज अपनी बेटियों और बहनों पर इस तरह के अत्याचार बर्दाश्त नहीं कर सकता। जब कोलकाता में छात्र, डॉक्टर और नागरिक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, तब दूसरी जगहों पर अपराधी सक्रिय थे। अक्सर घृणित मानसिकता वाले लोग महिलाओं को अपने से कमजोर समझते हैं। वे महिलाओं को कम शक्तिशाली, कम सक्षम, कम बुद्धिमान समझते हैं। समाज को ईमानदारी, निष्पक्षता के साथ आत्म-विश्लेषण करने की आवश्यकता है। लोगों को खुद से कुछ कठिन सवाल पूछने होंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।