(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के पालघर और मुंबई जाएंगे। इस दौरान पीएम मोदी मुंबई और पालघर में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम सुबह करीब 11 बजे मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल होंगे। यहां पीएम मोदी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।इसके बाद पीएम मोदी दोपहर में पालघर के सिडको ग्राउंड में 76 हजार करोड़ के वाधवन पोर्ट प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही 1560 करोड़ के 218 फिशरीज प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।