(India)
झारखंड मुक्ति मोर्चा यानी जेएमएम के विधायक रामदास सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। उन्हें जेएमएम छोड़ने वाले चंपई सोरेन की जगह मंत्री बनाया गया है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राजभवन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित जेएमएम गठबंधन सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों की मौजूदगी में रामदास सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। चंपई सोरेन के मंत्री और विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद रामदास सोरेन को राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। शुक्रवार दोपहर वे बीजेपी में शामिल होंगे। पिछले महीने हेमंत सोरेन कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेने वाले चंपई सोरेन ने बुधवार को जेएमएम पार्टी को छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की 'मौजूदा कार्यशैली और नीतियों' ने उन्हें पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर किया, जिसकी उन्होंने कई साल तक सेवा की। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय के गिरफ्तार किए जाने से पहले हेमंत सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफा देने के तुरंत बाद दो फरवरी को चंपई सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री बने।
चंपई ने तीन जुलाई को पद छोड़ दिया और जमानत पर रिहा होने के बाद चार जुलाई को हेमंत ने फिर से सीएम पद की शपथ ली।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।