प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज  तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. ये ट्रेनें उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देंगी. पीएमओ की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तीनों वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. अत्याधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस तीन रूटों पर कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगी. ये ट्रेनें उत्तर प्रदेश में मेरठ से लखनऊ, कर्नाटक में मदुरै से बेंगलुरु और तमिलनाडु में चेन्नई से नागरकोइल के बीच चलेंगी.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।