गृह मंत्री अमित शाह : जब तक जम्मू-कश्मीर में अशांति रहेगी, तब तक पाकिस्तान से कोई बातचीत नहीं होगी
(India) गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू के पलौरा में जनसभा की | विधानसभा चुनाव के लिए गृह मंत्री अमित शाह की यह पहली रैली है | गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस पर घाटी में फिर से आतंकवाद फैलाने का आरोप लगाया | गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जब तक जम्मू-कश्मीर में शांति नहीं हो जाती, तब तक पाकिस्तान से कोई बातचीत नहीं होगी | कांग्रेस चाहती है कि पत्थरबाज और आतंकी गतिविधियों में शामिल लोग जो जेल में हैं, उन्हें रिहा किया जाए, ताकि फिर से आतंक फैल सके | गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू के पलौरा की जनसभा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा |
6 सितंबर को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया गया। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कॉलेज के छात्रों को हर साल 3,000 रुपये का परिवहन भत्ता दिया जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।