बैठक में जीवन एवं स्वास्थ्य बीमा के प्रीमियम पर लगने वाले जीएसटी की दरों में कटौती सहित कई अन्य वस्तुओं के दरों में बदलाव की संभावना है
बैठक में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, गोवा और मेघालय के मुख्यमंत्री, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और तेलंगाना के उप-मुख्यमंत्री और विधानसभा वाले राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के वित्त मंत्री भी शामिल हुए। ऑनलाइन गेमिंग पर विभिन्न विषयों पर चर्चा होने की उम्मीद: गौरतलब है कि जीएसटी परिषद की बैठक में बीमा प्रीमियम पर कराधान, दरों को तर्कसंगत बनाने के लिए मंत्रियों के समूह (जीओएम) के सुझाव और ऑनलाइन गेमिंग राजस्व पर स्थिति रिपोर्ट सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा होने की उम्मीद है। इसके अलावा, फिटमेंट कमेटी द्वारा जीवन, स्वास्थ्य और पुनर्बीमा प्रीमियम पर लगाए गए जीएसटी और राजस्व निहितार्थ पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने की भी उम्मीद है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।