कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा
(India) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को अनंतनाग में रैली की,कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा साथ ही साथ अनंतनाग में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम सच बोलने वाले लोग हैं। हमने सच बोलकर दशकों तक देश को आगे बढ़ाया है। भारतीय जनता पार्टी भाषण तो खूब देती है, लेकिन उसकी कथनी और करनी में बहुत अंतर है। भारतीय जनता पार्टी चाहे जितनी भी कोशिश कर ले, कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस का गठबंधन कमजोर नहीं होगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमने संसद में अपनी ताकत दिखाई है। हम उसी ताकत के साथ आगे बढ़ेंगे। अनंतनाग ऐतिहासिक महत्व का स्थान है। यहां हजारों लोग अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए आते हैं क्योंकि यह धार्मिक एकता का स्थान है। आज भारतीय जनता पार्टी यहां के लोगों को धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश कर रही है, लेकिन वे कभी सफल नहीं होंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।