(India)
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार आज जोधपुर आएंगे। रक्षा मंत्री वायुसेना के युद्धाभ्यास तरंग शक्ति कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे उम्मेद भवन पैलेस में भी जाएंगे। वायु सेना जोधपुर में भारत रक्षा विमानन प्रदर्शनी का आयोजन कर रही है जिसका उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। बता दें कि की जोधपुर एयरबेस पर 30 अगस्त से एयरफोर्स की एयर एक्सरसाइज तरंग शक्ति का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पहली बार भारत के 7 मित्र देश एक साथ हवा में एयर एक्सरसाइज कर रहे हैं। भारत के मित्र देशों में ऑस्ट्रेलिया, जापान, अमेरिका, ग्रीस, यूएई, सिंगापुर, श्रीलंका की वायुसेना के एयर वॉरियर हिस्सा ले रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।