अरविंद केजरीवाल के उपराज्यपाल वी के सक्सेना को इस्तीफा सौंपने के साथ ही आतिशी ने नई सरकार बनाने का दावा पेश
किया। इससे पहले विधायक दल की बैठक में नए सीएम चेहरे के रूप में उनके नाम पर मुहर लगा दी गई। आतिशी ने कहा कि
मैं अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में सीएम के रूप में काम करूंगी। मैं अगले कुछ महीने एक ही लक्ष्य के साथ काम करूंगी
कि केजरीवाल को दोबारा सीएम पद पर बैठाया जाए। ऐसे में जब चुनाव के लिए कुछ ही महीने बचे हैं सीएम के तौर पर
आतिशी के सामने बड़ी चुनौतियां होंगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।